Imbd florence nightingale biography in hindi
[MEMRES-5].
फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल
| फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल | |
|---|---|
| जन्म | 12 मई 1820 फ्लोरेंस, ग्रैंड डची ऑफ टस्कैनी |
| मृत्यु | 13 अगस्त 1910(1910-08-13) (उम्र 90 वर्ष) पार्क लेन, लंदन, यूनाइटेड किंगडम |
| व्यवसाय | नर्स एवं संख्यिकीशास्त्री |
| संस्थाएं | सेलिमिये बैरेक्स, स्कुटैरी |
| वैशिष्ट्य | अस्पताल हायजीन एवं साफ-सफ़ाई |
| प्रसिद्धि | आधुनिक नर्सिंग |
फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल (अंग्रेज़ी: Florence Nightingale) (१२ मई१८२०-१३ अगस्त१९१०) को आधुनिक नर्सिग आन्दोलन का जन्मदाता माना जाता है। दया व सेवा की प्रतिमूर्ति फ्लोरेंस नाइटिंगेल "द लेडी विद द लैंप" (दीपक वाली महिला) के नाम से प्रसिद्ध हैं। इनका जन्म एक समृद्ध और उच्चवर्गीय ब्रिटिश परिवार में हुआ था। लेकिन उच्च कुल में जन्मी फ्लोरेंस ने सेवा का मार्ग चुना। १८४५ में परिवार के तमाम विरोधों व क्रोध के पश्चात भी उन्होंने अभावग्रस्त लोगों की सेवा का व्रत लिया। दिसंबर१८४४ में उन्होंने चिकित्सा सुविधाओं को सुधारने बनाने का कार्यक्रम आरंभ किया था। बाद में रोम के प्रखर राजनेता सिडनी हर्बर्ट से उनकी मित्रता हुई।[1]
नर्सिग के अतिरिक